भारतीय शेयर बाजार दोपहर बाद के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स चढ़ाव के साथ बंद हुआ। रियल्टी, मेटल और बैंक के शेयर में भारी खरीदारी हुई। बीएसई सेंसेक्स 276 और एनएसई निफ्टी 87 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी बीएसई मिड कैप 1.4 % और एसएंडपी बीएसई स्माल कैप 1.2 % की वृद्धि के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई शेयर बाजार पिछले कुछ समय से एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिखायी दे रहा है। उसका सिलसिला आज भी जारी रहा। हैंग सेंग ने 0.91 % की बढ़त हासिल की तो निक्केई-225 0.26 % की। लेकिन शंघाई कंपोजिट 0.08 % के साथ नुकसान में रहा। यूरोपीय शेयर बाजार आज नीचे चल रहे थे। सबसे अधिक गिरावट में फ्रांस का शेयर बाजार रहा। सीएसी-40 जहाँ 0.09 % की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं, लंदन के एफटीएसई-100 ने 0.03 % की गिरावट का सामना किया। जर्मनी के डीएएक्स में 0.03 % की गिरावट रही। दोपहर बाद के सत्र में रुपया, 64.13 प्रति डालर की दर पर कारोबार कर रहा था। तेल की ट्रेडिंग 47.67 अ...
सप्ताहांत शेयर मार्केट कमजोर रहा