ट्रेडिंग के आखिरी क्षणों में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गयी। बीएसई सेंसेक्स 266 और एनएसई निफ्टी 83 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ एसएंडपी बीएसई मिड कैप इंडेक्स और एसएंडपी बीएसई स्माल कैप इंडेक्स क्रमशः 1.5 % और 1 % नीचे रहा। बीएसई का क्षेत्रवार सूचकांक सबसे अधिका गिरावट ( 2 %) आइटी इंडेक्स में देखने को मिली। उसके बाद पीएसयू शेयर 1.8 % लुढ़कर बंद हुए। हेल्थकेयर के शेयर 1.6 % नीचे रहे। सबसे अधिक नुकसान इं फोसिस , भेल और बैंक आफ बड़ौदा के शेयरों को उठाना पड़ा। इसके विपरीत एक्सिस बैंक , एमएंडएम और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे बढ़त हासिल करनेवालों में रहे। एशियाई शेयर बाजार एशिया के शेयर बाजारों का रुझान पूर्व की तरह मिला-जुला ही रहा। शंघाई कंपोजिट 0.56 % की बढ़त के साथ बंद हुआ और हैंग सेंग 0.40 % की बढ़त के साथ । निक्केई-225 0.40 % लुढ़का। यूरोपीय शेयर बाजार यहाँ के बाजार में गिरावट का दौर चला। सबसे अधिक गिरावट फ्रांस के शेयर बाजार में देखने को मिली। सीएसी-40 0.66 % नीचे रहा। जबकि डीएएक्स में 0.36 % और एफट...
सप्ताहांत शेयर मार्केट कमजोर रहा