सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साफ्टवेयर शेयरों में भारी गिरावट


ट्रेडिंग के आखिरी क्षणों में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गयी। बीएसई सेंसेक्स 266 और एनएसई निफ्टी 83 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ एसएंडपी बीएसई मिड कैप इंडेक्स और एसएंडपी बीएसई स्माल कैप इंडेक्स क्रमशः 1.5% और 1% नीचे रहा।

बीएसई का क्षेत्रवार सूचकांक

सबसे अधिका गिरावट (2%) आइटी इंडेक्स में देखने को मिली। उसके बाद पीएसयू शेयर 1.8% लुढ़कर बंद हुए। हेल्थकेयर के शेयर  1.6% नीचे रहे। सबसे अधिक नुकसान इंफोसिस, भेल और बैंक आफ बड़ौदा के शेयरों को उठाना पड़ा। इसके विपरीत एक्सिस बैंक, एमएंडएम और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे बढ़त हासिल करनेवालों में रहे।

एशियाई शेयर बाजार

एशिया के शेयर बाजारों का रुझान पूर्व की तरह मिला-जुला ही रहा। शंघाई कंपोजिट 0.56% की बढ़त के साथ बंद हुआ और हैंग सेंग 0.40% की बढ़त के साथ । निक्केई-225 0.40% लुढ़का।

यूरोपीय शेयर बाजार

यहाँ के बाजार में गिरावट का दौर चला। सबसे अधिक गिरावट फ्रांस के शेयर बाजार में देखने को मिली। सीएसी-40 0.66% नीचे रहा। जबकि डीएएक्स में 0.36% और एफटीएस-100 में 0.11% की गिरावट दर्ज हुई।

रुपया-डालर

अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपया दोपहर के बाद के सत्र में 64.03/डालर पर कारोबार कर रहा था।
तेल की ट्रेडिंग 48.67 अमेरिकी डालर पर हो रही थी।

इंफोसिस के शेयर की कीमत 881 अंकों की गिरावट के साथ तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गयी। इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 4.5% की गिरावट देखने को मिली। आइटी की इस दिग्गज कंपनी की बाइबैक योजना बाजार में जोश भरने में असमर्थ रही। फार्मा शयरों ने मिला-जुला कारोबार किया। अजंता फार्मा और पानासिया बॉयोटेक के शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहे।

घरेलू फार्मास्युटिकल सेक्टर में हलचल मचने के संकेत हैं। खबर है कि अहमदाबाद की कैडिला हेल्थकेयर और टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स आपसी विलय की संभावना का फिर से पता लगाने में जुट गयी हैं। इस विलय के बाद संयुक्त कंपनी लगभग 700 अरब रुपये के बाजार में दूसरे नंबर पर आ जायेगी और इस तरह से सन फार्मा के एकदम करीब पहुँच जायेगी। कैडिला हेल्थकेयर पहले से ही दूसरे नंबर पर है। इसका बाजार पूँजीकरण 490.9 अरब रुपये का है। इसके बाद सिप्ला, लूपिन और अरबिंदो फार्मा का नंबर आता है।

शेयर बाजार में , 2015 में , फार्मा शेयर की तूती बोलती थी। लेकिन 2017 के आरंभ से बीएसई फार्मा इंडेक्स में 20% की गिरावट दर्ज हो चुकी है। शीर्ष फार्मा शेयरों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी कम है।

हमारे रिसर्च एनलिस्ट गिरीश शेट्टी की राय में सभी फार्मा शेयरों को एक ही नजरिये से नहीं देखना चाहिए। फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनियाँ वर्तमान हालात से उबरेंगी। ठीक आइटी की तरह अच्छे फार्मा शेयर हैं।
सवाल किया जा सकता है कि क्या कोई शेयर इस समय है, जो दौलत की बारिश करने की क्षमता रखता है? यहाँ पर क्लिक करें।

अर्थ-व्यवस्था संबंधी खबर

देश में कोयले के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण आयातित कोयले पर भारत की निर्भरता वित्तीय वर्ष 2016-17  में 6.4% की गिरावट के साथ 191.95% मैट्रिक टन (एमटी) पर आ गयी है।
खबर तो यह भी है कि कोल इंडिया (सीआइएल) के अधिक उत्पादन से देश में कोयले की स्थिति सरप्लस में पहुँच गयी है।

स्मरणीय है कि चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया में कोयले का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। फिर भी ईंधन की माँग और आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहा है।

This article was originally published in English at www.equitymaster.com

Read the complete Indian stock market update. For the terms of use, go here.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंसेक्स-निफ्टी ने नुकसान की भरपायी की कंज्यूमर ड्युरेबल और बिजली कंपनियों के शेयर चमके

भारतीय शेयर बाजारों ने दोपहर के सत्र में सपाट कारोबार किया।   लेकिन अपराह्न में वापसी की और आखिरी घंटे की ट्रेडिंग में थोड़ी बढ़त के साथ बंद हु ए । बीएसई सेंसेक्स 88 अंकों की बढ़त के साथ और एनएसई निफ्टी 53 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।   एस & पी बीएसई मिड कैप 0.7 % जबकि एस&पी बीएसई स्मालकैप ने 0.1 % की वृद्धि के साथ कारोबार संपन्न किया।  कंज्यूमर ड्युरेबल , इनर्जी और मेटल शेयरों ने मुख्य रूप से जहाँ बढ़त प्राप्त की, वहीं फार्मा शेयरों की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। बायोकान शेयर की कीमत में 4.9 % की गिरावट आयी।  निफ्टी फार्मा इंडेक्स में  शामिल लगभग सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।  सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर कीमत में 1.6 % की गिरावट रही, जबकि डॉ . रेड्डी ’ ज लेबोरेटरीज लि . के शेयर 3.8 % नीचे रहे। एशियाई शेयर बाजार यहाँ पर मिला-जुला कारोबार हुआ।  हैंग सेंग ने 1.2 % की बढ़त हासिल की। वहीं निक्केई -225 और शंघाई कंपोजिट क्रमश : 0.38 % और 0.3...

सेंसेक्स : गिरावट के साथ सप्ताह का अंत; विशाल सिक्का का इंफोसिस के एमडी पद से इस्तीफा देने का असर

देश की  दूसरी  सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी  इंफोसिस लि. के एमडी और सीईओ पद से विशाल सिक्का के इस्तीफा देने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत में गिरावट देखने को मिली। यही रुझान दूसरी कंपनियों के शेयरों पर दिखायी दिया और उन बिकवाली का भारी दबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स 271 अंकों और  एनएसई निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।   इस बीच एसएंडपी मिड कैप इंडेक्स और एसएंडपी स्माल कैप इंडेक्स क्रमशः 0.1 % और 0.5 % की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी क्रम में सेक्टरवाइज गिरावट भी दर्ज किया गया। आइटी इंडेक्स 3.5 % , हेल्थकेयर 1.6 % और रियल्टी 1 % की गिरावट के साथ बंद हुआ। केवल तेल और गैस, कंज्यूमर ड्युरेबल और एफएमसीजी शेयरों की कीमत में ही तेजी के दर्शन हुए। इंफोसिस ( - 9.6 %) , सन फार्मा (-3.8 % ) और एनटीपीसी (-2 %) के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एशियाई शेयर बाजार में मिला-जुला रूप दिखायी दिया। निक्केई-225 1.18 % , हैंग सेंग 1.08 % की गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन शंघाई कंपोजिट में किसी तरह का परिवर्तन नहीं दिखायी दिया। यूरोपीय शेयर बाजार में आ...

सेंसेक्स में मजबूती; बैंक और रियल्टी शेयरों में आयी तेजी

भारतीय शेयर बाजार दोपहर बाद के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स चढ़ाव के साथ बंद हुआ।   रियल्टी, मेटल और बैंक के शेयर में भारी खरीदारी हुई। बीएसई सेंसेक्स 276 और एनएसई निफ्टी 87 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी बीएसई मिड कैप 1.4 % और एसएंडपी बीएसई स्माल कैप 1.2 % की वृद्धि के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई शेयर बाजार पिछले कुछ समय से एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिखायी दे रहा है। उसका सिलसिला आज भी जारी रहा। हैंग सेंग ने 0.91 % की बढ़त हासिल की तो निक्केई-225 0.26 % की। लेकिन शंघाई कंपोजिट 0.08 % के साथ नुकसान में रहा। यूरोपीय शेयर बाजार आज नीचे चल रहे थे।   सबसे अधिक गिरावट में फ्रांस का शेयर बाजार रहा। सीएसी-40 जहाँ 0.09 % की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं, लंदन के एफटीएसई-100 ने 0.03 % की गिरावट का सामना किया। जर्मनी के डीएएक्स में 0.03 % की गिरावट रही। दोपहर बाद के सत्र में रुपया, 64.13 प्रति डालर की दर पर कारोबार कर रहा था। तेल की ट्रेडिंग 47.67 अ...