भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट को विराम लगा और दिन की ट्रेडिंग मजबूती के साथ बंद हुई।
एफएमसीजी, मेटल और
ऑटो शेयरों में तेजी का दौर देखने को मिला।
बीएसई
सेंसेक्स 322 अंकों और एनएसई निफ्टी
107 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
एसएंडपी
बीएसई मिड कैप ने 1.3% और एसएंडपी
बीएसई स्माल कैप ने भी 1.3% के चढ़ाव के साथ
ट्रेडिंग खत्म की।
एशिय़ाई शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
हैंग सेंग ने 0.86% की तेजी, जबकि शंघाई कंपोजिट
और निक्केई-225 ने क्रमशः 0.15% और 0.12% की गिरावट देखी।
कुल मिलाकर देखा
जाये, तो यूरोपीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। फ्रांस इस मामले में आगे रहा।
सीएसी-40 1.05%, डीएक्स 0.83%, और लंदन का एफडीएसई-100
0.61% की बढ़त के साथ बंद
हुआ।
रुपया-डालर
अपराह्न के सत्र में
रुपया डालर के मुकाबले 64.24 रुपये/डालर पर कारोबार कर रहा था।
तेल 47.87 डालर पर
था।
कंपनी समाचार
बॉयोकान की शेयर ने
6.1% का गोता लगाया। बॉयोकान के अनुसार
यूरोपियन मेडिसीन एजेंसी (ईएमए) ने कंपनी के उत्पादों Trastuzumab और Pegfilgrastim के निर्माण स्थलों के फिर से जाँच की जरूरत बतायी है।
फार्मा के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। टॉरेंट फार्मा और सन फार्मा के शेयर
सर्वाधिक लाभ की स्थिति में रहे। 2017 के आरंभ से बीएसई फार्मा सेंसेक्स में 20% की गिरावट दर्ज
की गयी है।
पिछले तीन सालों में यूएसएफडीए ने अनेकानेक नियामक चिंताएँ जतायी हैं। इसके काऱण भारतीय फार्मा कंपनियों पर
आयात प्रतिबंध लगे हैं और इनके निर्माण केंद्रों से उत्पादित औषधियों को मंजूरी
देना टाल दिया गया है। नतीजतन सेक्टर के राजस्व आय को नुकसान उठाना पड़ा है।
इस निराशाजनक माहौल में भी नयी
औषधियों को मिलने वाली मंजूरी में थोड़ी बढ़ोतरी ने काफी राहत प्रदान की है। साल 2017 के पहले सात महीनों में जनेरिक औषधियों
को मिलने वाली मंजूरी में साल-दर-साल के आधार पर 45% की वृद्धि दर्ज
हुई है। दरअसल एफडीए हेल्थकेयर की लागत में कटौती करना चाहता है।
आर्थिक-क्षेत्र
भारतीय रिटेल इंफ्लेशन (खुदरा मुद्रा-स्फीति)में, जून में रिकार्ड निचाई देखने
को मिली। लेकिन जुलाई 2017 में 2.36% का उछाल दर्ज किया गया। शक्कर, और मिष्ठान-सामग्री,
पान, तंबाकू आदि की कीमतों में तेजी छायी रही।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अनुसार
कंज्युमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआइ) (ग्रामीण,शहरी संयुक्त) बेस 2012-100
(जुलाई-2017) के आधार पर क्रमशः 2.41%, 2.17%, और 2.36% रहा।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र
टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर की कीमत में 5.5% का उछाल रहा।
कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष में 4.5 अरब रुपये के पूँजीगत खर्च का इंतजाम किया है।
कंपनी ने अपने तीनों निर्माण केंद्रों की उत्पादन
क्षमता मौजूदा लगभग 40 लाख इकाई से बढ़ाकर 45 लाख इकाई करने का फैसला किया है।
दोपहिया वाहनों की यह दिग्गज कंपनी त्यौहारी मौसम में अपने वर्तमान के विभिन्न उत्पादों को नया
रूप देने का लक्ष्य
रखा है।
इस बीच टाटा ग्लोबल बिवरेज़ेज़ की शेयर की कीमत में
उस समय 8.3% का उछाल आ गया,
जब कंपनी के प्रीमियम नेचुरल वाटर ब्रांड ‘ हिमालयन’ ने चरणबद्ध
तरीके से अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने का फैसला किया।
This article was originally published in English at www.equitymaster.com
This article was originally published in English at www.equitymaster.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें